"तिरंगा " ध्वज वन्दन
निज गौरव की गाथा है तू
तू प्रतिबिंब है बलिदानों का
तू ही गरिमा , तू ही महिमा
तू अपनी पहचान । ऐ मेरे......
तू प्रतिबिंब है बलिदानों का
तू ही गरिमा , तू ही महिमा
तू अपनी पहचान । ऐ मेरे......
तेरा केशरिया रंग बोले
न्यौछावर हो सबसे पहले
तू वीरों का विजय निशाँ है
जिसमें रंगते वीर जवान । ऐ मेरे.....
न्यौछावर हो सबसे पहले
तू वीरों का विजय निशाँ है
जिसमें रंगते वीर जवान । ऐ मेरे.....
श्वेत, स्वच्छ छवि मध्य विराजे
विश्व शांति का दे सन्देश
हम हैं एक ,धरा यह अपनी
परम सत्य का होता ज्ञान। ऐ मेरे.....
विश्व शांति का दे सन्देश
हम हैं एक ,धरा यह अपनी
परम सत्य का होता ज्ञान। ऐ मेरे.....
हरित धरा सा हरित वर्ण है
सुख -समृद्धि,धन-धान्य निधि
स्वतंत्रता मंथन का अमृत
तू नव चेतन, नयाँ विहान। ऐ मेरे.....
सुख -समृद्धि,धन-धान्य निधि
स्वतंत्रता मंथन का अमृत
तू नव चेतन, नयाँ विहान। ऐ मेरे.....

Comments
Post a Comment