Posts

Showing posts from December, 2018

"तिरंगा " ध्वज वन्दन

Image
ऐ मेरे लहराते तिरंगे ! तू ही मेरा प्राण। तू ही है मर्यादा अपनी तू ही है सम्मान । निज गौरव की गाथा है तू तू प्रतिबिंब है बलिदानों का तू ही गरिमा , तू ही महिमा तू अपनी पहचान । ऐ मेरे...... तेरा केशरिया रंग बोले न्यौछावर हो सबसे पहले तू वीरों का विजय निशाँ है जिसमें रंगते वीर जवान ।  ऐ मेरे..... श्वेत, स्वच्छ छवि मध्य विराजे विश्व शांति का दे सन्देश हम हैं एक ,धरा यह अपनी परम सत्य का होता ज्ञान। ऐ मेरे..... हरित धरा सा हरित वर्ण है सुख -समृद्धि,धन-धान्य निधि स्वतंत्रता मंथन का अमृत तू नव चेतन, नयाँ विहान। ऐ मेरे.....