💟💟💟💟💟हिम्मत है तो.....💟💟💟💟💟
💟💟💟💟💟💟💟💟 हिम्मत है तो.... बड़ी -बड़ी खबरें छपती हैं बड़े-बड़े अखबारों में। नारी हित में बातें होती संसद, चौक -चौराहों में। हिम्मत है तो कर के दिखादो एक छोटा सा काम बन्धुवर, मेरे गाँव में बन्द करादो, दारू की दुकान बन्धुवर। उनको सुख मिलता होगा, बोतल में जहर मिलाने से। असर जहर का झेल रही है, घर में नारि जमाने से। "नारी का उत्थान करेंगे", बन्द करो ये गान बन्धुवर। हिम्मत है तो......... घर कितने बरबाद हो गए? कौन हिसाब लगाता है ? सपने कितने राख हो गये ? कौन हिसाब लगाता है? बस इन्कम के पीछे पागल क्यों अपनी सरकार बन्धुवर। हिम्मत है तो....... झूठे आस्वासन दे दे कर, तुमने कितने चोट किऐ। पुनः नये झाँसे में आकर , हमने फिर से बोट दिऐ। लेकिन "शक्ति " नहीं हारी है, होगा तुमको ज्ञान बन्धुवर। अभी समय है , बन्द करादो, या झेलो नुकसान बन्धुवर। उनको शत-शत बार नमन, और उनका पद वन्दन करते है, नारी हित , सम्मान हेतु लड़, जो युग परिवर्तन करते हैं। आज पुनः उन पुरूष श्रेष्ठ का करते हैं आह्वान बन्धुवर। ...